BLIS Degree Fake है या Real? | Bihar Librarian B.LIS Degree Verification कैसे करें

BLIS Degree Fake है या Real? | Bihar Librarian B.LIS Degree Verification कैसे करें

अगर आपने B.LIS / BLIS (Bachelor of Library and Information Science) की डिग्री की है और बिहार लाइब्रेरियन भर्ती के लिए इसका इस्तेमाल करने वाले हैं, तो अपनी डिग्री की असली या फर्जी होने की जांच जरूर कर लें।

सिर्फ डिग्री पर University का नाम, Logo, Hologram, Registration Number या Certificate Number होने से यह साबित नहीं होता कि आपकी डिग्री पूरी तरह valid है।

सबसे जरूरी बात यह है कि जिस University से आपने BLIS Degree प्राप्त की है, वह University उस समय संबंधित नियमों के अनुसार मान्य थी या नहीं और आपके admission, examination तथा academic record का official record University के पास मौजूद है या नहीं।

इस पोस्ट में हम आसान भाषा में जानेंगे कि BLIS Degree Verification kaise kare? और अपनी Degree को Cross-Check करने के कौन-कौन से तरीके हैं।

नोट: किसी University का नाम किसी Fake University List में होना और किसी genuine University से जारी किसी individual degree में समस्या होना दो अलग-अलग बातें हैं। इसलिए केवल किसी screenshot या social-media claim के आधार पर निष्कर्ष न निकालें।

BLIS Degree Fake है या Real कैसे Check करें?

अपनी B.LIS Degree की जांच के लिए आप एक से ज्यादा तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं।

सबसे बेहतर तरीका है कि UGC Recognition + University Official Record + DigiLocker/NAD + University Verification को आपस में cross-check करें।

1. सबसे पहले University की UGC Recognition Check करें

State-wise list of Fake Universities as on February, 2026
State-wise list of Universities & fake universities as on February, 2026

सबसे पहला सवाल यह है कि आपकी BLIS Degree जिस University से है, वह University UGC की official list में है या नहीं।

इसके लिए UGC की official website पर जाकर University section में अपनी University का नाम search करें।

UGC की website पर Central Universities, State Universities, Deemed to be Universities, Private Universities और Fake Universities जैसी अलग-अलग categories उपलब्ध हैं।

 UGC Official University – click here

2. University Grants Commission (UGC) की Fake University List KAISE DEKHE?

UGC समय-समय पर ऐसी institutions की जानकारी प्रकाशित करता है जिन्हें degree award करने की मान्यता नहीं है या जो UGC regulations का पालन नहीं कर रहे हैं।

University Grants Commission official website पर Fake Universities से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।

State-wise list of Fake Universities as on February, 2026 ( List of Fake Universities in Hindi)
State-wise list of Fake Universities as on February, 2026 ( List of Fake Universities in Hindi)

UGC Fake Universities List 2026 – click here

Letters-appropriate-action-against-the-fake-Institutions PDF

अगर आपकी University का नाम इस list में है, तो मामला गंभीर है और ऐसी स्थिति में अपनी degree को genuine मानकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। संबंधित official notification और University details को ध्यान से पढ़ें।

3. सिर्फ University Genuine होना पर्याप्त नहीं है

यह सबसे important point है। मान लीजिए कोई University UGC की recognized University है। इसका मतलब यह नहीं कि उस University से जारी हर degree अपने-आप valid है।

आपको अपनी individual academic record भी check करनी चाहिए। इसके लिए अपनी Degree और Marksheet से ये details नोट कर लें:

  • University Name
  • Course Name
  • B.LIS / BLIS
  • Enrollment Number
  • Registration Number
  • Roll Number
  • Examination Year
  • Passing Year
  • Degree Certificate Number
  • Marksheet Number

इसके बाद इन्हीं details से verification करें।

4. University की Official Website पर Result Check करें?

अपनी University की official website खोलें।

वहां निम्न में से कोई option मिल सकता है:

  • Result
  • Student Login
  • Examination
  • Certificate Verification
  • Degree Verification
  • Enrollment Verification
  • Academic Record Verification

अगर University ने online verification facility दी है, तो अपने Roll Number, Enrollment Number, Registration Number या अन्य required details से record check करें।

check your Enrollment Verify करने का आसान तरीका
University Website से Enrollment Number कैसे Check करें?

अगर आपका academic record official University portal पर सही details के साथ दिखाई देता है, तो यह आपकी verification में एक महत्वपूर्ण supporting evidence हो सकता है।

लेकिन केवल किसी third-party website या किसी व्यक्ति द्वारा भेजे गए verification screenshot पर निर्भर न रहें।

5. DigiLocker में BLIS Degree Check करें?

आप अपनी academic degree को DigiLocker / National Academic Depository (NAD) के माध्यम से भी check कर सकते हैं।

NAD के अनुसार students DigiLocker के माध्यम से participating academic institutions द्वारा उपलब्ध कराए गए degree certificates और marksheets access कर सकते हैं।


DigiLocker Official Website

DigiLocker में कैसे Check करें?

  1. DigiLocker में Login करें।
  2. Browse Documents में जाएं।
  3. Education category चुनें।
  4. अपनी University को search करें।
  5. Available Document Type select करें।
  6. Roll Number, Registration Number, Name या Year जैसी मांगी गई details भरें।
  7. Document available होने पर उसे Issued Documents में प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण: DigiLocker में record नहीं मिलना अकेले इस बात का प्रमाण नहीं है कि आपकी degree fake है। संबंधित University ने अपने academic records DigiLocker/NAD पर उपलब्ध कराए हैं या नहीं, यह भी देखना जरूरी है।

6. University से Direct Degree Verification कराएं?

अगर आपको अभी भी अपनी BLIS Degree पर doubt है, तो सबसे practical तरीका है कि University के Examination Department, Registrar या Controller of Examinations से direct verification कराएं।

University को email या written application में अपनी details दें:

  • Name
  • Course – B.LIS
  • Enrollment Number
  • Registration Number
  • Roll Number
  • Passing Year
  • Degree Certificate Number
  • Marksheet Number

और स्पष्ट रूप से पूछें:

“क्या उपरोक्त details के अनुसार मेरा academic record University के official records में उपलब्ध है?”

अगर University official communication के माध्यम से आपके record की पुष्टि करती है, तो यह आपके verification documents में महत्वपूर्ण evidence हो सकता है।

7. Written Verification जरूर संभालकर रखें?

अगर University से email या written reply मिलता है, तो उसे सुरक्षित रखें।

भविष्य में किसी recruitment या document verification के दौरान जरूरत पड़ने पर यह supporting document हो सकता है।

सिर्फ फोन पर हुई बातचीत का screenshot या किसी WhatsApp number का message official verification के बराबर नहीं माना जाना चाहिए।

8. RTI से BLIS Degree ka Record Check kaise kren?

अगर University से proper response नहीं मिल रहा है और आपको अपने academic record को लेकर गंभीर doubt है, तो applicable RTI process के माध्यम से factual information मांगी जा सकती है।

RTI में सीधे यह पूछने के बजाय कि:

“मेरी degree fake है या genuine?”

बेहतर है कि factual record के बारे में सवाल किया जाए, जैसे:

  • क्या दिए गए Enrollment Number का record University के पास उपलब्ध है?
  • क्या दिए गए Registration Number का academic record मौजूद है?
  • क्या दिए गए Degree Certificate Number का record University के official register में है?
  • संबंधित session में candidate का academic record उपलब्ध है या नहीं?

इससे आपको record-based information प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

9. BLIS Degree Check करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

एक ही source पर निर्भर रहने के बजाय Cross Verification करें।


UGC Recognition
↓
Fake University List Check
↓
University Official Website
↓
University Result / Verification Portal
↓
DigiLocker / NAD
↓
University से Written Verification

अगर इन sources में आपकी details आपस में match करती हैं, तो आपकी verification काफी मजबूत हो जाती है।

DigiLocker में Degree नहीं मिली तो क्या Degree Fake है?

यह बहुत important clarification है।

DigiLocker में academic documents तभी उपलब्ध होते हैं जब संबंधित institution अपने records NAD-DigiLocker पर उपलब्ध कराता है।

DigiLocker में Degree नहीं मिली = तुरंत Fake Degree नहीं।

ऐसी स्थिति में University के official record और written verification को भी check करें।

Fake University और Fake Degree में क्या अंतर है?

दोनों को एक जैसा नहीं समझना चाहिए।

Fake University kya hota hai?

ऐसी संस्था जिसे degree award करने की वैध authority या recognition प्राप्त नहीं है और जो official regulatory framework के अनुसार recognized University नहीं है।

Genuine University लेकिन Problematic Degree kya hai?

किसी recognized University के नाम से issued document में भी individual-level problem हो सकती है, जैसे:

  • गलत academic record
  • गलत enrollment details
  • Unauthorized document
  • गलत session
  • Admission या examination record में mismatch
  • Forged certificate

इसलिए University की recognition और आपकी individual degree की authenticity—दोनों की अलग-अलग जांच जरूरी है।

Bihar Librarian के लिए BLIS Degree वालों को क्या करना चाहिए?

BLIS Degree Fake है या Real? Bihar Librarian Degree Verification kaise kare?
BLIS Degree Fake है या Real? जानें B.LIS Degree को UGC, DigiLocker और University Records से Verify karen

अगर आप Bihar Librarian / Librarian Recruitment की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास B.LIS/BLIS की degree है, तो अभी से अपने documents को व्यवस्थित रखें।

एक folder में ये सभी चीजें रखें:

  • B.LIS Degree Certificate
  • All Semester/Year Marksheets
  • Enrollment/Registration Details
  • University Recognition Details
  • Online Result/Verification Record
  • DigiLocker Document, अगर उपलब्ध हो
  • University का Written Verification, अगर कराया गया हो

इससे बाद में Document Verification के समय परेशानी कम हो सकती है।

अगर आपने अभी तक हमारी पिछली पोस्ट नहीं पढ़ी है, तो उसे भी जरूर पढ़ें। उसमें BLIS Fake Degree और University की basic verification के बारे में बताया गया है।

👉
BLIS Fake Degree कैसे Check करें? | Bihar Librarian Fake Documents | B. Library & Information Science

यह पोस्ट आपकी शुरुआती जांच के लिए useful है और इस नए article में हमने degree verification के practical तरीके आगे बढ़ाए हैं।

निष्कर्ष

अगर आपके पास B.LIS की Degree है तो सिर्फ Degree Certificate देखकर यह तय न करें कि वह genuine है।

सबसे पहले UGC Recognition check करें। इसके बाद UGC की Fake University List देखें। फिर University की official website, online result/verification facility और उपलब्ध होने पर DigiLocker/NAD record check करें।

अगर फिर भी doubt है, तो University के Examination Department या Registrar से written verification लेना सबसे practical कदमों में से एक है।

और सबसे जरूरी बात—किसी YouTube वीडियो, Telegram message, WhatsApp screenshot या social media post के आधार पर अपनी degree को fake या genuine घोषित न करें। Official records से cross-check जरूर करें।

Disclaimer: यह जानकारी educational awareness के लिए है। किसी particular University या individual की degree को genuine/fake घोषित करने से पहले संबंधित University, UGC और recruitment authority के latest official records/notifications को जरूर देखें।

1 thought on “BLIS Degree Fake है या Real? | Bihar Librarian B.LIS Degree Verification कैसे करें”

Leave a Comment