Bihar Librarian Vacancy 2026: Degree Valid or Fake? Verification

Table of Contents

Bihar Librarian vacancy 2026: Degree Valid or Fake? UGC, ODL & DEB Verification

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार में Librarian Vacancy 2026 को लेकर छात्रों के बीच एक बड़ा सवाल है—Library Science की Degree Valid है या Fake? खासकर उन candidates के लिए जिन्होंने BLIS या MLIS की Degree Regular, Distance/ODL Mode से की है।

BPSC के माध्यम से Librarian Vacancy 2026 आने की चर्चा है। वहीं, इससे पहले Bihar State Central Library Board (BSCB) की ओर से Library Eligibility Test (LET) का schedule जारी किया गया है

schedule के अनुसार 1 October से application और 19 November से examination शुरू होने की जानकारी दी गई है। परीक्षा 10 December तक चलने की बात कही गई है।

ऐसे में बहुत से students अपनी Degree को लेकर confused हैं। कई candidates पूछ रहे हैं कि उनकी BLIS या MLIS Degree government job के लिए valid होगी या नहीं|

इसलिए इस post में हम UGC Recognition, UGC 2(f), Fake University List, ODL/DEB Recognition, Private University, Course Approval और RTI Verification को आसान भाषा में समझेंगे।

Degree Valid है या Fake?

Bihar Librarian Recruitment 2026 degree verification for UGC ODL and DEB recognition
Bihar Librarian Recruitment 2026: Check BLIS and MLIS Degree validity through UGC, ODL and DEB verification.

अगर आपको अपनी Degree पर doubt है, तो इसका सही तरीका official records से verification कराना है। इसके लिए University, UGC और संबंधित regulatory body के records महत्वपूर्ण होते हैं। जरूरत पड़ने पर आप RTI के माध्यम से official information भी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर किसी candidate के पास BLIS, MLIS या कोई दूसरी professional Degree है, तो उसे केवल certificate पर printed नाम देखकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए। University, Course, Mode of Study और संबंधित approval को भी check करना जरूरी है।

Bihar Librarian में Degree क्यों Important है?

Bihar में Librarian Document Verification के समय केवल exam qualify करना पर्याप्त नहीं होता। आपके educational certificates और eligibility की भी जांच हो सकती है।

अगर candidate ने Library Science में BLIS (Bachelor of Library and Information Science) या संबंधित qualification की है, तो उसे यह देखना चाहिए कि उसकी Degree जिस University और जिस Mode से प्राप्त हुई है, वह उस समय recognised था ?

इसी कारण अभी से Degree Verification कर लेना बेहतर है। इससे recruitment के समय unnecessary problem से बचा जा सकता है।

UGC Recognition सिर्फ University के नाम से Check नहीं होती

सबसे common mistake यह है कि candidate केवल यह देखता है कि उसकी University UGC की list में है या नहीं?  लेकिन courses में केवल University recognition पर्याप्त नहीं होती।

Course और Mode of Study की applicable approval भी देखनी पड़ सकती है।

example Engineering, Technical और professional courses में संबंधित regulatory body की requirements लागू हो सकती हैं। इसी तरह Distance या Open Learning से की गई Degree के लिए UGC-DEB recognition महत्वपूर्ण हो सकती है।

इसलिए अपनी Degree verify करते समय इन चार चीजों को अलग-अलग समझें:

  • University recognised है या नहीं?
  • आपका specific Course recognised है या नहीं?
  • आपने Regular या Distance/ODL Mode में पढ़ाई की है?
  • उस session में उस University और Course को required recognition मिली या नहीं?

Official Websites for Degree Verification

Degree और University की recognition check करने के लिए नीचे दिए गए official sources का इस्तेमाल करें:

Verification Official Source Link
UGC University Recognition UGC Official Website Click Here
Fake University List UGC Official List Click Here
ODL / Distance Recognition UGC-DEB Official Website Click Here
Recognised ODL Programmes DEB Recognition List View List
UGC 2(f) / 12(B) Information UGC Official Records Check Here
RTI Application RTI Online Portal Apply Here

 

UGC 2(f) क्या है?

University recognition से जुड़े UGC Act, 1956 की Section 2(f) का  records में अक्सर दिखाई देता है। इसलिए students को 2(f) को समझना चाहिए।

UGC की official information में University का status check करते समय यह देखा जा सकता है कि institution किस category में recognised है। इसके अलावा applicable मामलों में 12(B) status भी अलग information है।

ध्यान रखें कि केवल 2(f) या 12(B) देखकर किसी specific professional course की हर requirement automatically complete नहीं मानी जा सकती। Course-specific rules अलग हो सकते हैं।

Fake University List कैसे Check करें?

अपनी University पर doubt है, तो सबसे पहले UGC की official website पर University related information check करें। UGC portal पर recognised universities और fake universities से संबंधित information उपलब्ध रहती है।

अपनी University का नाम और state carefully check करें। अगर नाम fake university list में दिखाई देता है, तो मामला गंभीर है।

हालांकि, केवल online search में नाम नहीं मिलने से तुरंत यह conclusion नहीं निकालना चाहिए कि Degree fake है। कभी-कभी data update या category से संबंधित कारण भी हो सकते हैं। इसलिए official verification जरूरी है।

Private University की Degree कैसे Verify करें?

आज बहुत से students Librarian बनने के लिए private universities से BLIS या MLIS जैसी qualifications कर रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा सावधानी की जरूरत है।

अगर आपकी Degree किसी private university से है, तो University का official status check करें। साथ ही यह भी देखें कि वह University किस State में established है और उसका legal status क्या है।

एक important बात समझिए—University और College एक ही चीज नहीं होते। Private University के rules और किसी affiliated college के rules को एक जैसा नहीं मानना चाहिए।

इसी तरह किसी agent या consultant की बात पर केवल इसलिए भरोसा न करें कि उसने University का नाम बता दिया है। Official records में University और applicable course की स्थिति देखना ज्यादा सुरक्षित तरीका है।

Seat Capacity और Enrollment kaise Check करें?

Degree verification में एक और important point intake capacity और enrollment record है। हर recognised course के लिए applicable intake या approved student strength हो सकती है।

अगर किसी programme की approved capacity 60 students है, लेकिन किसी candidate को ऐसी स्थिति में Degree दी गई है जहां उसका admission या enrollment official records में ही नहीं मिलता, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

इसीलिए केवल Degree certificate नहीं, बल्कि Admission Record, Enrollment Number, Examination Record, Result और Degree Register जैसे records भी important हो सकते हैं।

Payment और Fee जमा करने में सावधानी

अगर कोई व्यक्ति आपसे personally पैसे लेकर कहता है कि वह आपकी Degree बनवा देगा, तो यह बड़ा red flag हो सकता है। Genuine admission में University की official fee process और payment record होना चाहिए।

यदि कोई agent आपके behalf पर fee जमा करने की बात करता है, तो official fee receipt जरूर मांगें। Receipt में candidate details और University की information check करें।

इसके अलावा University के official email या admission section से यह verify किया जा सकता है कि payment वास्तव में आपके नाम और enrollment के लिए जमा हुआ है या नहीं।

Distance mode / ODL Degree Valid or not?

Bihar Librarian Recruitment 2026 के candidates के लिए बहुत important है। कई students ने Library Science की Degree Distance या Open Learning Mode से की है।

Distance Degree अपने आप में fake नहीं होती। लेकिन उसके लिए उस समय की ODL recognition और applicable rules check करना जरूरी है।

इसके लिए UGC के Distance Education Bureau (DEB) की official recognition information देखी जाती है। Recognition अक्सर session-wise होती है, इसलिए केवल आज University recognised है या नहीं, इतना देखना पर्याप्त नहीं है।

DEB में University के साथ Course Check kaise करें?

मान लीजिए 2025-26 session में Distance Mode से BLIS किया है। ऐसे में आपको उस academic session की recognition list देखनी चाहिए। वहां University के साथ यह भी देखना जरूरी है कि आपका specific programme recognised था या नहीं।

यानी Distance Degree verify करते समय केवल University का नाम search न करें। University + Academic Session + Programme तीनों को ध्यान में रखें।

अगर आपका specific programme उस session की recognised list में है, तो यह आपके verification के लिए एक important official record हो सकता है।

University की Recognition बंद हो जाए तो kya hoga?

Distance/ODL students के लिए यह भी common question है कि अगर admission के समय University recognised थी, लेकिन बाद के वर्षों में उसकी recognition renew नहीं हुई या status बदल गया, तो पहले से मिली Degree का क्या होगा?

इस विषय में UGC-DEB के applicable rules को देखा जाता है। सामान्य principle यह है कि recognition की स्थिति को उस academic session और admission के समय के applicable rules के अनुसार देखा जाता है।

इसी वजह से Degree verification करते समय पुराने session की recognition list, admission proof और examination records संभालकर रखना useful होता है।

Professional Degree के लिए Approval Body kya hai?

हर professional course के लिए एक ही regulatory body लागू नहीं होती। Course के अनुसार अलग-अलग regulatory requirements हो सकती हैं। उदाहरण के लिए:

  • Technical Education: applicable courses में AICTE approval महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • Distance / ODL: UGC-DEB recognition check की जाती है।
  • Nursing: applicable courses में Indian Nursing Council और संबंधित regulatory requirements देखी जाती हैं।
  • Pharmacy: applicable courses में Pharmacy Council of India से जुड़े requirements देखे जाते हैं।
  • Law: legal education में Bar Council of India से जुड़े recognition rules लागू होते हैं।
  • Rehabilitation-related courses: applicable programmes में Rehabilitation Council of India की recognition महत्वपूर्ण हो सकती है।

इसलिए किसी भी Degree के लिए पहले यह identify करें कि आपका course किस category में आता है और उस course के लिए कौन-सी recognition या approval applicable है।

Jharkhand की Fake Degree खबर से क्या सीखें?

हाल में Jharkhand की कुछ private universities को लेकर जांच और Degree-related allegations की खबरें सामने आई हैं। ऐसे मामलों से एक बात साफ होती है कि candidate को केवल University के नाम या agent की बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

अगर आपकी Degree Jharkhand, Uttar Pradesh, Bihar या किसी दूसरे State की University से है, तो अपने University records खुद verify करें।

State में किसी University पर investigation होने का मतलब यह नहीं है कि उस State की सभी universities fake हैं। Verification हमेशा specific University, Course, Session और student record के आधार पर करें।

BPSC Librarian Recruitment में Document Verification क्यों Important है?

Recruitment process में candidate पहले examination और अन्य stages से गुजर सकता है। इसके बाद Document Verification के समय educational qualification के documents check किए जाते हैं।

इसलिए अगर आपने BLIS या किसी दूसरे Library Science programme से qualification प्राप्त की है, तो अभी से अपने documents verify करना समझदारी है।

आपकी Degree genuine है, तो official records आपके लिए सबसे मजबूत proof होंगे। वहीं अगर Degree में कोई irregularity है, तो recruitment से पहले उसका पता लगाना ज्यादा बेहतर है।

RTI से Degree Verification कैसे करें?

अगर online information से आपकी Degree की स्थिति clear नहीं हो रही है, तो RTI (Right to Information) एक useful option हो सकता है। इसके माध्यम से available official records से संबंधित information मांगी जा सकती है।

अगर University government या public authority के scope में आती है, तो संबंधित PIO (Public Information Officer) को RTI application भेजी जा सकती है।

Private University के मामले में direct RTI applicability अलग हो सकती है। ऐसी स्थिति में UGC, संबंधित regulatory authority या State Higher Education Department जैसे appropriate public authority से available information मांगी जा सकती है।

RTI में कौन-कौन से Records पूछें?

Degree verification के लिए application को vague रखने के बजाय specific records से संबंधित information मांगना बेहतर है। उदाहरण के लिए:

  • Admission / Enrollment Record: Candidate का नाम, enrollment/roll number, course और academic session।
  • Examination Record: Examination में candidate की participation और result से संबंधित record।
  • Marksheet / Result Record: University के available official academic records।
  • Degree Register: Degree issue होने से संबंधित official register entry या available record।

अगर University के पास आपकी admission या examination entry ही नहीं है, तो यह verification के दौरान महत्वपूर्ण information हो सकती है।

RTI Online se Information kaise milega?

Central public authorities के लिए RTI Online portal के माध्यम से application की सुविधा उपलब्ध है। Application submit करने से पहले यह जरूर check करें कि जिस authority से information चाहिए, वह RTI Online portal के scope में आती है या नहीं।

RTI में केवल यह लिखने के बजाय कि “मेरी Degree सही है या fake बताइए”, specific official records और documents से संबंधित questions पूछना ज्यादा useful हो सकता है।

सबसे जरूरी बात: Degree खरीदने के चक्कर में न पड़ें

कोई व्यक्ति कहता है कि बिना proper admission और examination के वह BLIS, MLIS या कोई दूसरी Degree बनवा देगा, तो ऐसे offer से दूर रहें। Government job के लिए Degree का certificate होना ही पर्याप्त नहीं है। उसके पीछे valid academic record होना भी जरूरी है।

खासकर Bihar Librarian Recruitment 2026 जैसी भर्ती को देखते हुए students को किसी agent के भरोसे Degree लेने के बजाय recognised University और proper admission process को follow करना चाहिए।

पहले की Librarian Vacancy वाली Post भी पढ़ें

BLIS Degree Fake है या Real? | Bihar Librarian B.LIS Degree Verification कैसे करें

 अगर आपको qualification और vacancy से जुड़ी basic जानकारी चाहिए, तो post को जरूर पढ़ें।

👉 Bihar Librarian Vacancy 2026 – 5800 Posts, Exam Date & Apply Details 

Final Conclusion

Bihar Librarian 2026 की तैयारी कर रहे candidates अपनी BLIS या MLIS Degree को पहले से verify कर लें। University, Course, Academic Session और Regular/ODL Mode की recognition जरूर check करें। Distance Degree के लिए UGC-DEB records देखें। जरूरत होने पर official records या RTI से भी verification किया जा सकता है।

ऐसी ही Bihar Jobs, Librarian Vacancy, Government Exams और Latest Updates के लिए BR EXAM से जुड़े रहें।

BR EXAM | brexam.in — All India Government Jobs, Exams, Results & Latest Updates.

1 thought on “Bihar Librarian Vacancy 2026: Degree Valid or Fake? Verification”

Leave a Comment