RRB Paramedical Recruitment 2026: total post 590 | CEN 05/2026

RRB Paramedical Recruitment 2026: 590 पदों पर भर्ती | CEN 05/2026 Notification

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए CEN 05/2026 का Detailed Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 590 पद हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Nursing Superintendent, Dialysis Technician, Health & Malaria Inspector, Audiologist & Speech Therapist, Pharmacist, Radiographer, ECG Technician, Optometrist और Laboratory Assistant Grade II के पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है। इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप Nursing, Pharmacy, DMLT, Radiography, Optometry या किसी अन्य पैरामेडिकल फील्ड से हैं, तो यह भर्ती आपके लिए खास है। RRB CEN 05/2026 की vacancy, qualification, age limit, important dates और exam pattern की जानकारी दी गई है।

Important Dates

Event Date
Indicative Notice 12 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026
Application Modification 17 से 26 अक्टूबर 2026
PwBD उम्मीदवारों के लिए Scribe Registration 27 से 31 अक्टूबर 2026

RRB CEN 05/2026 में कितने पद हैं?

Paramedical Recruitment 2026 में कुल 590 रिक्तियां हैं। भर्ती में 9 अलग-अलग पैरामेडिकल पद शामिल हैं। पद के अनुसार vacancy नीचे दी गई है।

Sl. No. Post Name Level Vacancy
1 Nursing Superintendent Level 7 365
2 Dialysis Technician Level 6 1
3 Health & Malaria Inspector Level 6 43
4 Audiologist & Speech Therapist Level 6 1
5 Pharmacist (Entry Grade) Level 5 118
6 Radiographer / X-Ray Technician Level 4 25
7 ECG Technician Level 4 4
8 Optometrist Level 4 2
9 Laboratory Assistant Grade II Level 3 31
Total 590

CEN 05/2026 Post Wise Qualification

1. Nursing Superintendent

Nursing Superintendent पद के लिए उम्मीदवार के पास General Nursing and Midwifery (GNM) का 3 वर्षीय कोर्स होना चाहिए। यह कोर्स मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है। इसके अलावा, B.Sc Nursing वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

यह Level 7 का पद है। इस पद के लिए कुल 365 vacancies हैं।

2. Dialysis Technician

Dialysis Technician पद के लिए संबंधित qualification जरूरी है। उम्मीदवार के पास Hemodialysis में Diploma या तय अवधि की Training/Experience होनी चाहिए। संबंधित B.Sc in Dialysis Technology वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।

इस पद पर कुल 1 vacancy है।

3. Health & Malaria Inspector

Health & Malaria Inspector पद के लिए B.Sc में Chemistry मुख्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होना चाहिए। इसके साथ Health/Sanitary Inspector Diploma भी जरूरी है।

इसलिए केवल Chemistry से Graduation करने वाले उम्मीदवार बिना जरूरी Diploma के इस पद के लिए eligible नहीं होंगे। इस पद पर 43 vacancies हैं।

4. Audiologist & Speech Therapist

Audiologist & Speech Therapist पद के लिए Bachelor Degree in Audiology and Speech-Language Pathology जैसी निर्धारित qualification जरूरी है। यह Level 6 का पद है।

इस पद के लिए कुल 1 vacancy है।

5. Pharmacist (Entry Grade)

Pharmacist पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Pharmacy या Notification में दी गई संबंधित qualification जरूरी है। साथ ही, आवश्यक Pharmacy Registration भी होना चाहिए।

इस पद पर कुल 118 vacancies हैं।

6. Radiographer / X-Ray Technician

Radiographer/X-Ray Technician पद के लिए 10+2 में Physics और Chemistry होना चाहिए। इसके साथ Diploma in Radiography/X-Ray Technician भी जरूरी है।

इस पद के लिए कुल 25 vacancies हैं।

7. ECG Technician

ECG Technician पद के लिए निर्धारित 10+2 Science qualification के साथ ECG से संबंधित Diploma/qualification जरूरी है। केवल सामान्य Graduation करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए eligible नहीं होंगे।

इस पद पर कुल 4 vacancies हैं।

8. Optometrist

Optometrist पद के लिए संबंधित Optometry qualification और निर्धारित Technical qualification जरूरी है। उम्मीदवार को आवेदन से पहले अपनी qualification को official notification से जरूर मिलाना चाहिए।

इस पद की कुल 2 vacancies हैं।

9. Laboratory Assistant Grade II

Laboratory Assistant Grade II के लिए 10+2 Science के साथ Diploma in Medical Laboratory Technology (DMLT) या Notification में दी गई संबंधित qualification जरूरी है।

इस पद पर कुल 31 vacancies हैं।

Age Limit kitna hai?

इस भर्ती में पद के अनुसार age limit अलग-अलग है। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है। Nursing Superintendent पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अन्य पदों के लिए अलग age limit लागू होगी।

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार age relaxation मिलेगा।

  • OBC: नियमानुसार आयु में छूट
  • SC/ST: नियमानुसार आयु में छूट
  • PwBD: नियम के अनुसार अतिरिक्त छूट
  • Ex-Servicemen: लागू नियमों के अनुसार छूट

RRB Paramedical Medical Standard kya rahta hai?

हर पद के लिए Medical Standard अलग हो सकता है। इसलिए जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका medical standard जरूर देखें। Notification में कुछ पदों के लिए B1, C1 और C2 जैसे standards दिए गए हैं।

इस तरह, educational qualification के साथ medical standard पूरा करना भी जरूरी है।

RRB Paramedical Zone Wise Vacancy kitna hai?

RRB CEN 05/2026 में अलग-अलग Railway Zones के लिए vacancy दी गई है। Zone Wise vacancy नीचे देखें।

RRB Zone Total Vacancy
Ahmedabad 7
Ajmer 11
Bengaluru 18
Bhopal 21
Bhubaneswar 5
Bilaspur 18
Chandigarh 6
Chennai 65
Gorakhpur 33
Guwahati 29
Jammu-Srinagar 6
Kolkata 98
Malda 28
Mumbai 61
Muzaffarpur 19
Patna 21
Prayagraj 33
Ranchi 21
Secunderabad 71
Siliguri 19
Thiruvananthapuram 0

ध्यान दें: सभी Zones में सभी posts की vacancy नहीं है। इसलिए आवेदन से पहले अपनी qualification और चुने गए RRB Zone की vacancy जरूर check करें।

RRB Paramedical Exam Pattern

इस भर्ती में Computer Based Test यानी CBT होगा। परीक्षा में कुल 100 questions और 100 marks होंगे। विषय के अनुसार pattern नीचे दिया गया है।

Subject Questions Marks
Professional Ability 70 70
General Awareness 10 10
General Arithmetic, General Intelligence & Reasoning 10 10
General Science 10 10
Total 100 100

Professional Ability में चुने गए पद से जुड़े questions आएंगे। वहीं, General Science में Physics, Chemistry और Biology से questions पूछे जाएंगे।

क्या Appearing Candidates आवेदन कर सकते हैं?

यहां एक जरूरी बात ध्यान रखें। उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तारीख तक पद के लिए मांगी गई Educational और Technical Qualification होनी चाहिए।

यदि candidate का final result अभी बाकी है या qualification पूरी नहीं हुई है, तो वह eligible नहीं माना जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी qualification की स्थिति जरूर check करें।

 Selection Process kya hai?

सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अनुसार Document Verification और Medical Examination होगा।

इसलिए उम्मीदवार को CBT के साथ अपने documents और medical eligibility पर भी ध्यान देना चाहिए।

RRB CEN 05/2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए आवेदन online mode में किया जाएगा। उम्मीदवार को संबंधित RRB की official website पर जाकर CEN 05/2026 का application link खोलना होगा।

  1. सबसे पहले संबंधित RRB की official website – click here
  2. अब CEN 05/2026 Paramedical Recruitment का link खोलें।
  3. इसके बाद Registration पूरा करें।
  4. Login करके अपनी personal और educational details भरें।
  5. अब अपनी post और RRB/Zone चुनें।
  6. जरूरी documents, photograph और signature upload करें।
  7. इसके बाद application fee का payment करें।
  8. अंत में application form submit करें और उसका print/save जरूर रखें।

Recruitment KEY POINT

  • इस भर्ती में कुल 590 पद हैं।
  • Online application 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है।
  • Nursing Superintendent के सबसे ज्यादा 365 पद हैं।
  • Pharmacist के 118 पद हैं।
  • भर्ती में कुल 9 अलग-अलग पैरामेडिकल posts हैं।
  • हर post की qualification और age limit अलग है।
  • आवेदन से पहले official notification में अपनी eligibility जरूर check करें।

RRB Nursing Exam Clear Kaise Kare 2026? | 90 Days Preparation Strategy

Conclusion

CEN 05/2026 पैरामेडिकल क्षेत्र के candidates के लिए अच्छा मौका है। CEN 05/2026 के तहत कुल 590 पदों पर भर्ती होगी। इसमें Nursing Superintendent, Pharmacist, Radiographer, Lab Assistant और कई अन्य posts शामिल हैं।

Important: आवेदन करने से पहले RRB द्वारा जारी Detailed CEN 05/2026 Notification जरूर पढ़ें। भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी official notification और RRB की official website पर ही मान्य होगी।

1 thought on “RRB Paramedical Recruitment 2026: total post 590 | CEN 05/2026”

Leave a Comment