Nursing Students किस Exam की तैयारी करें? NORCET Vs RRB Nursing Officer Vs Staff Nurse Exam 2026
Nursing Exam Preparation 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि NORCET, RRB Nursing Officer या Staff Nurse Exam में से किसकी तैयारी करनी चाहिए। अगर आप B.Sc Nursing या GNM कर चुके हैं, तो इन सभी सरकारी Nursing Exams में आपके लिए अच्छे career opportunities हैं।

अगर आप Nursing की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और Government Nursing Job की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि NORCET का Form भरें, RRB Nursing Officer की तैयारी करें या Staff Nurse Exam की तैयारी करें?
देखिए, सबसे पहली बात मैं आप लोगों से यही कहना चाहूंगा कि हर एक Exam का अपना-अपना अलग महत्व होता है। NORCET भी अच्छा है, RRB भी अच्छा है और Staff Nurse की Government Recruitment भी अपने आप में बहुत अच्छी opportunity है।
लेकिन फिर भी कई Nursing Students के मन में सवाल आता है कि NORCET की तैयारी करें या RRB Nursing Officer की या फिर Staff Nurse की?
तो इस article में हम तीनों Exam को एक-एक करके समझेंगे।
NORCET, RRB और Staff Nurse में सबसे पहले क्या अंतर है?
सबसे पहले अगर हम NORCET की बात करें, तो इसका Exam सामान्यतः साल में दो बार आयोजित किया जाता है। यानी लगभग 6-6 महीने के अंतर पर NORCET की opportunity मिलती है।
दूसरे नंबर पर आता है RRB Nursing/Paramedical Exam। RRB की भर्ती NORCET की तरह हर 6 महीने में नहीं आती। यह भर्ती notification और requirement के अनुसार आती है और कई बार एक या दो साल का gap भी हो सकता है।
तीसरे नंबर पर आता है Staff Nurse Exam। Staff Nurse की भर्ती मुख्य रूप से State Level पर होती है। जैसे BTSC Staff Nurse, Bihar Staff Nurse, Rajasthan Staff Nurse आदि।
Staff Nurse की भर्ती भी हर साल निश्चित रूप से आए, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार किसी State में 2 से 3 साल के अंतर पर बड़ी भर्ती आती है।
NORCET Vs RRB Vs Staff Nurse: कितनी Vacancy आती है?
अब अगर हम Number of Vacancy की बात करें तो इसमें भी तीनों के बीच अंतर है।
NORCET में कितनी Vacancy आती है?
NORCET (AIIMS Nursing Officer) की अच्छी संख्या में Vacancy आती है। अलग-अलग recruitment cycle में Vacancy की संख्या बदलती रहती है।
कभी Vacancy कम होती है और कभी ज्यादा। इसलिए किसी एक fixed संख्या को हर बार की Vacancy नहीं माना जा सकता।
NORCET 11 Nursing Officer Vacancy 2026
अभी NORCET 11 (AIIMS Nursing Officer) Recruitment 2026 में 2218 Nursing Officer Posts की Vacancy बताई गई है।
Second Stage Exam: 30 September 2026
इसलिए Nursing Students के लिए NORCET 11 एक महत्वपूर्ण opportunity है।
RRB Paramedical Recruitment 2026 में 560 Posts
अब बात करते हैं RRB Nursing/Paramedical Recruitment 2026 की।
इस बार RRB Paramedical Recruitment में 560 Posts की Vacancy बताई गई है।
RRB की Vacancy NORCET की तुलना में कई बार कम हो सकती है, लेकिन यह एक Central Level Government Recruitment है, इसलिए Nursing Students के लिए इसका महत्व काफी ज्यादा है।
560 Posts की Vacancy से जुड़ी पूरी जानकारी, Apply Date और Eligibility के लिए हमारा पूरा article जरूर पढ़ें।
RRB PARAMEDICAL RECRUITMENT 2026: 560 Post, Apply Date, Eligibility Sabkuch Jane
Bihar Staff Nurse Vacancy 2026 का क्या Status है?
अब बात करते हैं Bihar Staff Nurse की।
बिहार में पिछली BTSC Staff Nurse Recruitment में कुल 11,389 Staff Nurse Posts की Vacancy निकली थी।
इस भर्ती का process अब अंतिम चरण में है। Document Verification हो चुका है, Merit List जारी हो चुकी है और District Wise Allotment भी जारी किया जा चुका है। अब Joining की प्रक्रिया बाकी है।
इसलिए अब Nursing Students की नजर Bihar Staff Nurse की अगली Vacancy पर है।
Bihar Staff Nurse की अगली Vacancy कब आएगी?
Bihar me Staff Nurse की अगली Vacancy की जानकारी Official Notification जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। जैसे ही कोई official update आएगा, उसके अनुसार जानकारी दी जाएगी।
3950 NHM STAFF NURSE VACANCY BIHAR 2026 | नई भर्ती कब आएगी? | NHM Lattest Update
NORCET का Form कौन भर सकता है?
अब एक बहुत जरूरी सवाल आता है कि NORCET का Form कौन भर सकता है?
NORCET में B.Sc Nursing और GNM candidates के लिए opportunity होती है, लेकिन eligibility और experience की condition official notification के अनुसार देखनी चाहिए।
B.Sc Nursing वाले candidates के लिए सामान्यतः experience की requirement नहीं होती, जबकि GNM candidates के लिए निर्धारित clinical experience की requirement हो सकती है।
GNM candidates को experience से संबंधित condition को Form भरने से पहले Official Notification में जरूर देखना चाहिए।
RRB Nursing Officer का Form कौन भर सकता है?
अब बात करते हैं RRB Nursing Officer / RRB Paramedical की।
RRB Nursing recruitment में B.Sc Nursing और GNM candidates qualification के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
RRB recruitment में Experience की condition notification के अनुसार देखनी चाहिए। अगर किसी particular recruitment में experience mandatory नहीं है, तो Freshers को भी opportunity मिल सकती है।
इसलिए Nursing की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को RRB की Vacancy को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Staff Nurse का Form कौन भर सकता है?
Staff Nurse भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी Eligibility State की Policy और Recruitment Rules पर निर्भर करती है।
B.Sc Nursing candidates को Staff Nurse recruitment में opportunity मिलती है और GNM candidates भी कई State Staff Nurse recruitments में आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन GNM candidates के लिए कुछ recruitments में 1 साल या 2 साल का Clinical Experience मांगा जा सकता है।
किसी भर्ती में Experience मांगा जाए या नहीं, यह संबंधित State की policy पर निर्भर करता है।
इसलिए Staff Nurse का Form भरते समय केवल यह देखकर Form नहीं भरना चाहिए कि Vacancy आ गई है। पहले Eligibility, Experience, Registration और Age Limit जरूर देखनी चाहिए।
Senior Nursing Officer की Vacancy में क्या होता है?
अगर Senior Nursing Officer यानी SNO की Vacancy आती है, तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है।
Senior Level की Nursing Posts में कई बार Experience की requirement रखी जाती है।
इसलिए अगर आप Senior Nursing Officer की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Qualification के साथ-साथ Experience की condition भी जरूर check करें।
NORCET में क्या पढ़ना पड़ता है?
अब सबसे जरूरी बात आती है Syllabus की।
NORCET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सभी Nursing Subjects पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है।
अगर आपकी Nursing के सभी subjects पर command है तो NORCET की तैयारी में आपको काफी फायदा मिलेगा।
NORCET की तैयारी करते समय Nursing के सभी प्रमुख subjects को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए।
- Anatomy
- Physiology
- Fundamentals of Nursing
- Medical Surgical Nursing
- Community Health Nursing
- Child Health Nursing
- Mental Health Nursing
- Obstetrics and Gynaecological Nursing
- Nursing Education
- Nursing Research
- Nutrition
- Pharmacology
- Microbiology
Non-Nursing portion को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लेकिन NORCET की तैयारी में Nursing Subjects आपकी सबसे बड़ी ताकत होने चाहिए।
RRB Nursing Exam में क्या पढ़ना पड़ता है?
RRB Nursing/Paramedical की तैयारी में आपको Nursing + Non-Nursing दोनों पर ध्यान देना पड़ता है।
यानी केवल Nursing पढ़कर RRB की पूरी तैयारी नहीं मानी जाएगी।
आपको Nursing Subjects के साथ-साथ GK, Current Affairs और दूसरे Non-Nursing Topics पर भी अच्छी पकड़ बनानी होगी।
RRB की तैयारी में लगभग 60 Marks Nursing और 40 Marks Non-Nursing के pattern को ध्यान में रखकर तैयारी करने की बात कही जाती है।
इसलिए अगर आप RRB को Target कर रहे हैं तो Non-Nursing को बिल्कुल हल्के में मत लीजिए।
आपको India Level की General Knowledge, Current Affairs और दूसरे Non-Nursing topics की भी तैयारी करनी होगी।
Staff Nurse Exam में क्या पढ़ना पड़ता है?
Staff Nurse में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर State का Syllabus एक जैसा नहीं होता।
कोई State केवल Nursing Subjects पर ज्यादा Focus करता है, जबकि किसी State में Non-Nursing portion भी महत्वपूर्ण हो सकता है।
उदाहरण के लिए Rajasthan के कुछ Nursing-related Exams में पिछले कुछ समय से Non-Nursing portion पर भी काफी Focus देखने को मिला है।
इसलिए अगर आप Rajasthan Staff Nurse या किसी दूसरे State की Staff Nurse Vacancy की तैयारी कर रहे हैं तो उस State का Official Syllabus और Previous Year Questions जरूर देखें।
NORCET Central Level है, RRB Central Level है और Staff Nurse State Level
| Exam | Level | मुख्य Focus |
|---|---|---|
| NORCET | Central Level | Nursing Subjects |
| RRB Nursing/Paramedical | Central Level | Nursing + Non-Nursing |
| Staff Nurse | State Level | State के अनुसार Syllabus |
इसलिए तीनों की recruitment process, eligibility, syllabus, salary और service conditions अलग-अलग हो सकती हैं।
Staff Nurse में Contractual Job भी हो सकती है
अब Staff Nurse recruitment से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण बात समझिए।
कई States में Staff Nurse की Vacancy Contractual यानी संविदा Basis पर भी निकाली जाती है।
ऐसी नौकरी में Salary और Service Conditions Permanent Government Job से अलग हो सकती हैं।
इसलिए Nursing Students को Vacancy देखते समय केवल यह नहीं देखना चाहिए कि कितने Posts हैं।
यह भी देखना चाहिए कि नौकरी:
- Permanent है या Contractual?
- Salary कितनी है?
- Service Conditions क्या हैं?
- Job Security और Benefits क्या हैं?
Contractual Staff Nurse में Salary कई बार Permanent Government Nursing Post की तुलना में कम हो सकती है।
कई जगह Contractual Staff Nurse को लगभग 10,000 से 15,000 रुपये के आसपास Salary मिलने की बात सामने आती है, जबकि Permanent Government Nursing Post में Salary और Benefits इससे काफी अलग हो सकते हैं।
इसलिए Form भरने से पहले Recruitment की पूरी conditions जरूर पढ़ें।
NORCET Vs RRB Vs Staff Nurse: किसकी तैयारी करें?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर Nursing Students किस Exam की तैयारी करें?
देखिए, इसका जवाब हर विद्यार्थी के लिए एक जैसा नहीं हो सकता।
अगर आपसे पूछा जाए कि NORCET अच्छा है या RRB या Staff Nurse?
तो मेरी सीधी बात यही रहेगी — तीनों अच्छे हैं।
लेकिन आपको अपनी स्थिति के अनुसार अपना Primary Target तय करना चाहिए।
Nursing Subjects बहुत Strong हैं
अगर आपकी Nursing के सभी Subjects पर अच्छी पकड़ है तो NORCET को Primary Target बनाया जा सकता है।
Nursing के साथ GK और Current Affairs भी Strong हैं
अगर आपकी Nursing के साथ-साथ GK, Current Affairs और Non-Nursing की भी अच्छी तैयारी है तो RRB Nursing/Paramedical को भी जरूर Target करें।
State Government Job चाहिए
अगर आप अपने State में Government Staff Nurse की नौकरी चाहते हैं तो State Staff Nurse Recruitment आपकी Priority हो सकती है।
सबसे अच्छी Strategy क्या हो सकती है?
मेरी नजर में Nursing Students को केवल एक Exam के भरोसे नहीं बैठना चाहिए।
आप ऐसा कर सकते हैं कि अपनी Common Nursing Preparation मजबूत करें और साथ-साथ अलग-अलग Exams के अनुसार तैयारी करते रहें।
NORCET Target: Nursing Subjects पर ज्यादा Focus
RRB Target: Nursing + Non-Nursing + GK + Current Affairs
State Staff Nurse Target: Nursing + State-specific Syllabus + Previous Year Questions
इस तरह एक ही तैयारी से आपको अलग-अलग Nursing Government Exams में फायदा मिल सकता है।
Nursing Students के लिए 2026 में और कौन-कौन सी Opportunities हैं?
Nursing Students के लिए NORCET, RRB और Staff Nurse के अलावा भी कई Government और International opportunities हैं।
1. NORCET
AIIMS में Nursing Officer बनने के लिए NORCET एक प्रमुख examination है।
2. RRB Nursing/Paramedical
Railway में Nursing और Paramedical posts के लिए RRB recruitment एक महत्वपूर्ण opportunity है।
3. State Staff Nurse
अलग-अलग States में BTSC Staff Nurse, Bihar Staff Nurse, Rajasthan Staff Nurse जैसी vacancies आती रहती हैं।
4. ESIC Nursing Officer
ESIC में Nursing Officer की recruitment भी Nursing candidates के लिए एक महत्वपूर्ण opportunity है।
5. CHO – Community Health Officer
अलग-अलग States में Community Health Officer यानी CHO की vacancies भी निकलती हैं।
6. DSSSB
DSSSB के माध्यम से भी Nursing-related Government posts के लिए recruitment opportunities आती हैं।
7. NCLEX-RN
अगर आप America, Canada या दूसरे foreign countries में Nursing Career बनाना चाहते हैं तो NCLEX-RN जैसी licensing examination और संबंधित country की licensing requirements को पूरा करना पड़ सकता है।
Nursing Students के लिए Final Advice
तो दोस्तों, अब आपके सामने NORCET, RRB Nursing Officer और Staff Nurse तीनों का basic comparison clear है।
NORCET भी Best है।
RRB भी Best है।
और Staff Nurse की Government Recruitment भी Best opportunity है।
लेकिन आपको यह देखना है कि आपके लिए कौन सा Exam ज्यादा suitable है।
अगर Nursing Subjects पर आपकी मजबूत पकड़ है तो NORCET को Target कर सकते हैं।
अगर Nursing के साथ Non-Nursing, GK और Current Affairs भी अच्छी है तो RRB को Target कर सकते हैं।
और अगर आप अपने State में Government Staff Nurse की नौकरी चाहते हैं तो State Staff Nurse Recruitment पर नजर रखें।
Nursing की अपनी Basic Preparation मजबूत रखिए। जैसे ही NORCET, RRB, Staff Nurse, ESIC, CHO या दूसरी Nursing Vacancy का Form आता है, आप अपने Preparation Level के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी खासकर उन Nursing Students के लिए बहुत उपयोगी है जिन्होंने अभी-अभी B.Sc Nursing या GNM complete किया है और उन्हें यह पता नहीं है कि Nursing के बाद Government Job के लिए कौन-कौन से Exams होते हैं।
उम्मीद है कि NORCET Vs RRB Nursing Officer Vs Staff Nurse Exam 2026 का यह comparison आपके लिए helpful रहेगा।
अब आपको तय करना है कि आपका Primary Target कौन सा Exam है — NORCET, RRB या Staff Nurse।
FAQ: NORCET Vs RRB Vs Staff Nurse
NORCET साल में कितनी बार होता है?
सामान्यतः साल में दो बार आयोजित किया जाता है और दोनों cycles के बीच लगभग 6 महीने का अंतर हो सकता है।
RRB Nursing Officer की Vacancy कितने समय में आती है?
RRB Nursing/Paramedical Recruitment की कोई निश्चित 6 महीने वाली cycle नहीं है। Vacancy Railway की requirement और official notification के अनुसार आती है।
NORCET और RRB में कौन सा Exam बेहतर है?
दोनों Central Level की महत्वपूर्ण opportunities हैं। आपकी qualification, preparation और career preference के अनुसार दोनों को Target किया जा सकता है।
B.Sc Nursing वाले Staff Nurse का Form भर सकते हैं?
हाँ, कई Staff Nurse recruitments में B.Sc Nursing candidates eligible होते हैं। लेकिन अंतिम Eligibility संबंधित State के Official Notification के अनुसार ही देखें।
GNM वाले NORCET का Form भर सकते हैं?
GNM candidates eligibility और experience की निर्धारित conditions पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। Official Notification में Experience और अन्य conditions जरूर देखें।
RRB Nursing Exam में Non-Nursing आता है?
RRB Nursing/Paramedical preparation में Nursing के साथ Non-Nursing, GK और Current Affairs को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
Staff Nurse Exam में Non-Nursing आता है?
यह State के Syllabus पर निर्भर करता है। इसलिए जिस State की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उसका Official Syllabus और Previous Year Questions जरूर देखें।
Nursing Students के लिए सबसे अच्छा Government Exam कौन सा है?
एक ही Exam को सभी के लिए सबसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। NORCET, RRB, State Staff Nurse, ESIC और CHO जैसी opportunities को अपनी qualification और career goal के अनुसार Target करना बेहतर है।